दुर्ग

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में दमखम दिखा रहे हैं लोग
08-Oct-2022 3:47 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में दमखम दिखा रहे हैं लोग

भंवरा, बांटी, लंबीकूद से लेकर अन्य खेलों में ले रहे हैं भाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 अक्टूबर।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो चुकी है आज खेल का दूसरा दिन रहा।

6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रथम चरण में आयोजित होने वाले खेल में लोग बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। वहीं अलग-अलग उम्र समूह की केटेगरी के अनुसार खेल में जोर आजमाइश कर रहे हैं। 14 प्रकार के छत्तीसगढिय़ा खेल जिसमें पिट्टुल, गिल्ली डंडा, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्ल्स, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद का खेल शामिल है। प्रथम चरण में भाग लेने वाले विजेताओं को आगे के लेवल में खेलने का मौका मिलेगा। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर भिलाई निगम के सभी जोन क्षेत्रों में खेल के आयोजन हो रहे हैं। आज लगातार दूसरे दिन भी खेल का उत्साह लोगों में नजर आया। खेलने के लिए खेल मैदान में ही पंजीयन कराया जा सकता है, इसके अलावा जोन कार्यालय से संपर्क करके भी पंजीयन करा सकते हैं।

इन मैदानों में आयोजित हो रहे हैं छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के खेल* नेहरू नगर जोन क्षेत्र में फरीदनगर लाल मैदान में आज आयोजित हुआ तथा इसके पश्चात राधिका नगर के मैदान में खेल होगा। वैशाली नगर जोन क्षेत्र में शांति नगर के दशहरा मैदान में, मदर टैरेसा नगर के जेपी नगर स्कूल में, शिवाजी नगर जोन क्षेत्र में आईटीआई मैदान में तथा जोन क्रमांक 5 सेक्टर एरिया में सेक्टर 9 फुटबॉल मैदान में खेल आयोजित हो रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट