दुर्ग

सीनियर सिटीजन के लिए अच्छा काम करने पर दिलीप ठाकुर सम्मानित
07-Oct-2022 3:06 PM
सीनियर सिटीजन के लिए अच्छा काम करने पर दिलीप ठाकुर सम्मानित

दुर्ग 7 अक्टूबर। जीवनदीप समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री दिलीप ठाकुर का सम्मान राजधानी में किया गया। उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने की। सम्मान समारोह में दुर्ग जिले से सामाजिक क्षेत्र में प्रमुखता से कार्य करने के लिए श्री ठाकुर का सम्मान किया गया।

श्री ठाकुर पिछले 25 वर्षों से जिला अस्पताल में सेवा कार्य करते आये हैं। कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा वृद्धाश्रम एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि भिलाई स्टील प्लांट में उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए उन्हें नेहरू पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
 


अन्य पोस्ट