दुर्ग

हर्षोल्लास के साथ मना दशहरा
07-Oct-2022 3:05 PM
हर्षोल्लास के साथ मना दशहरा

दुर्ग। शहर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दशहरा उत्सव राष्ट्रीय पर्व समिति द्वारा पं. रविशंकर स्टेडियम  और न्यू तरुण
खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। दोनो जगहों में 50 फीट से अधिक ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया,वहीं रामलीला व आतिशबाजी का लोगों ने घंटो लुत्फ उठाया। पं.रविशंकर स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर श्री वोरा ने बुराईयों का त्याग कर अच्छाईयों को ग्रहण करने लोगों से आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार हितेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर

महापौर धीरज बाकलीवाल के अलावा अन्य
जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि शामिल हुए। रावण दहन कार्यक्रम में दशहरा उत्सव राष्ट्रीय पर्व समिति के सदस्य नंदू महोबिया,अनिल ताम्रकार व राजेन्द्र तम्बोली का विशेष योगदान रहा।
समिति द्वारा मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम का लोगों ने घंंटो लुत्फ उठाया। इस अवसर पर 50 फीट से अधिक ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, वहीं गगनचुंबी आतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र रहा।प्रसिद्ध भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी के रामभजनों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को राममय बना दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दीपक दुबे थे। उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

यह पर्व हमें अहंकार व घमंड त्याग करने की सीख देता है। इन बुराईयों को त्यागने का विजयादशमी पर्व बड़ा अवसर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रत्नाकर राव ने की। विशेष अतिथि के रुप में स्पर्श मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक वर्मा,एमआईसी प्रभारी दीपक साहू,पार्षद हेमा जगदीश शर्मा मौैजूद थे। संचालन प्रो. एके खान व समाजसेवी कुलवंत भाटिया ने संयुक्त रुप से और आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद लीलाधर पाल ने किया।इस अवसर पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांगे्रस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर,न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष अनिल वर्मा,अनुज दुबे ,महेन्द्र कपूर ताम्रकार,नकुल महलवार,राहुल शर्मा के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट