दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 अक्टूबर। पड़ोसन की छत पर बैठे कबूतर को उसके पालतू कुत्ते से खतरा जान पड़ोसी ने कुत्ता छत से हटाने न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि विरोध करने पर मां के साथ उसके घर में घुस पडो़सन को जमकर पीटा है। इस घटना की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने कुसुम सेन (35 वर्ष) की रिपोर्ट पर आरोपी तीरथ सेन और उसकी मां रानी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। सुपेला एसआई ललन सिंह ने बताया कि यह घटना स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हुई है जिसमें महिला और उसके बेटे को डंडे से मारने की वजह से गंभीर चोट आई है। विवाद आरोपी का कबूतर पडो़सी की छत पर बैठने से शुरू हुआ। कुसुम के घर की छत पर बैठा था तभी कुसुम का बेटा बंटी अपना पालतू कुत्ता को लेकर छत पर चढ़ा, उसे देखकर तीरथ उसे कुत्ता लेकर नीचे उतरने कह कर जोर से बंटी को गालियां देने लगा जिसे सुन कुसुम छत पर आई और विरोध जताया। विवाद बढ़ा तो तीरथ सेन पडो़सी के घर में घुसा और कुसुम का बाल पकड़ कर घसीटते हुए गली में निकाल कर जान से मारने की धमकी दी।
बीचबचाव में बंटी आया तो तीरथ और उसकी माँ रानी डंडा और हाथ से मारपीट करने लगे। कुसुम के हाथ-पैर, गले और बंटी के हाथ व पीठ में चोट आई है।