दुर्ग

राज्य शालेय खेलकूद में पुरई के 5 खिलाड़ी चयनित
03-Oct-2022 3:12 PM
राज्य शालेय खेलकूद में पुरई के 5 खिलाड़ी चयनित

उतई, 3 अक्टूबर।  8 से 11 सितंबर तक बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल कूद प्रतियोगिता में फ्लोटिंग विंग्स स्पोर्ट्स एकेडमी खेल गांव पुरई के 5 खिलाडिय़ों क किचयन  किया गया। जिसमे 14 वर्ष बालिका फुटबॉल में ,मितेश्वरी कोर्राम , हेमलता साहू , पायल साहू , छमा देवांगन , का चयन किया गया है। वही बालिका 19 वर्ष में वीणा बारले का चयन किया गया, यह सभी खिलाड़ी रोज सुबह शाम फ्लोटिंग विंग्स स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण लेते है, एकेडमी के  मुख्य प्रशिक्षक ओमकुमार ओझा ने बताया कि सभी बच्चे रोज सुबह शाम मैदान में प्रशिक्षण लेते है, इस अवसर पर फुटबॉल कोच कुलदीप यादव , टोमेस्वर निर्मलकर और, ओंकार साहू  ने बधाई दी, साथ ही उज्वल भविष्य की कामना किए ।
 


अन्य पोस्ट