दुर्ग
साव-चंदेल के प्रथम धमतरी आगमन पर राजेंद्र ने किया स्वागत
29-Sep-2022 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,प्रदेश के मंत्री जगदीश रामू रोहरा के प्रथम धमतरी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा भव्य स्वागत रैली आयोजित की गई।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यालय धमतरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इस दौरान भाजपा जिला के प्रभारी नीलू शर्मा, जिला अध्यक्ष शशि पवार,विधायक धमतरी रंजना साहू राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा श्रीमती पिंकी शिवराज शाह,पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, महामंत्री कविंद्र जैन सहित पार्टी के सभी नेता - कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे