दुर्ग

सिविक सेंटर में शेषनाग सिंहासन पर विराजमान माँ दुर्गा के होंगे दर्शन, भव्य दशहरा की हो रही है तैयारी
28-Sep-2022 3:49 PM
सिविक सेंटर में शेषनाग सिंहासन पर विराजमान माँ दुर्गा के होंगे दर्शन, भव्य दशहरा की हो रही है तैयारी

लाइट एंड साउंड शो के साथ महागरबा का भी आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 सितंबर।
शाही दशहरा महिला उत्सव समिति द्वारा 10 दिवसीय नवरात्रि एवं विजयदशमी महापर्व का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया है। यहां मां दुर्गा की 12 फीट ऊंची शेषनाग सिंहासन पर विराजमान प्रतिमा की स्थापना की गई है।
मां लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान कार्तिकेय एवं गणेश के भी श्रद्धालुओं को दर्शन होंगे। लाइट एंड साउंड शो के साथ समिति ने गरबा नृत्य का भी आयोजन किया है, जहां प्रतिदिन श्रेष्ठ प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया जाएगा। विजयदशमी पर्व पर राम सेतु पथ पर भव्य शाही अंदाज में राम जी की शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।

100 फीट ऊंचे रावण कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुत्रों का दहन भी किया जाएगा। यहां 4 घंटे तक आईपीएल की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इस महापर्व के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि होंगी।

गौरतलब हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाही दशहरा महिला उत्सव समिति की संरक्षिका चारुलता पांडेय के नेतृत्व में निर्धारित 10 दिवसीय नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व का आयोजन किया गया है।  श्रीमती पांडेय ने बताया कि इस वर्ष विजयदशमी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके आएंगी। इस वर्ष कार्यक्रम में विशालकाय कारपेट बेस पंडाल सहित हाई क्वालिटी लाइट एंड साउंड शो के साथ महागरबा का कार्यक्रम भी आयोजित है, जो बिल्कुल नि:शुल्क है।

हर रोज अलग-अलग कैटेगरी में गरबा करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। शाही दशहरा में 100 फीट ऊँचे रावण, मेघनाथ एवं कुम्भकर्ण के पुतलो का दहन किया जाएगा। इस दौरान विशेष राम सेतु पथ पर भव्य शाही अंदाज में रामजी की शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।विजयदशमी पर होने वाले कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश से आए कारीगरों एवं तकनीशियन के द्वारा 4 घण्टे लगातार आईपीएल स्तर की भव्य सेमी इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की जाएगी।
मंच पर होने वाले कार्यक्रमो में इस वर्ष रामायण की विशेष रामलीला खैरागढ़ संगीत एवं नाट्य विश्विद्यालय की प्रसिद्घ होम टीम के द्वारा प्रदेश एवं देश स्तरीय राम लीला का मंचन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त हरियाणा से आने वाली विशालकाय 18 फीट ऊँची हनुमानजी एवं 20 फ़ीट ऊँची रावण की चलित झांकी द्वारा मल्ल युद्ध का मंचन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी फि़ल्म की अभिनेत्री उषा विश्वकर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।
 


अन्य पोस्ट