दुर्ग

निराई माता मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण
28-Sep-2022 3:44 PM
निराई माता मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 सितंबर।
निराई माता मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होगा । नवरात्र के  पहल े दिन शेड निर्माण का भूमि पूजन विधायक ने किया।

ज्ञात हो कि ग्राम मोहेरा निवासियों  द्वारा लंबे समय से निराई माता परिसर के सौंदर्यीकरण एवं मार्ग सुगम के लिए मांग की जा रही थी। 

विधायक डॉ.धु्रव ने नवरात्र के प्रथम दिवस ज्योत प्रज्ज्वलित कर सभा   को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी की मांगों को एवं समस्या को समझते हुए आज ही शेड निर्माण की भूमिपूजन कर विधायक निधि से 10 लाख की कार्य प्रारंभ करने की घोषणा करती हूं। डीएम एफ मद से भी राशि आबंटन करवाने हेतु आश्वस्त किया।

सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव   की घोषणा से प्रभावित ग्रामवासियों ने धन्यवाद एवं तालियों से आभार व्यक्त किया । भूमिपूजन कर विधायक ने बताया कि मार्ग प्रशस्त के लिए विभागीय अफसर को सूचित कर दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि, गजेंद्र कंचन उपाध्यक्ष नगरी ब्लॉक, नेमलाल साहू संरक्षक ,कुलेश्वर साहू ग्राम सरपंच, खिलेश्वरी किरण, दिलीप कुमार धु्रव,नारद साहू, नरोत्तम ध्रुव, ओमकार धु्रव, अमृत धु्रव, तिलकराम चुरपाल, अश्वनी ध्रुव, देवनारायण चंद्रवंशी, ओमप्रकाश सेन, तामेश्वर सोन, कुलेश्वर साहू, खिलावन साहू,जयकरन साहू ,एवं ग्राम वासी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट