दुर्ग

गायत्री साहू को जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
27-Sep-2022 3:07 PM
गायत्री साहू को जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 

उतई, 27 सितंबर।  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोडिय़ा निवासी मानसकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय गायत्री साहू को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों ने उनके दशगात्र कार्यक्रम पर श्रद्धाजंलि दी। विदित हो कि 64वर्षीय स्व. गायत्री साहू का पिछले बुधवार सुबह लगभग 11.30 बजे ह्रदयघात से निधन हो गया था।  सिंधु महिला मानस मंडली की उपाध्यक्ष एवं गायिका थी साथ ही ग्राम के हर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहती थी। वे पाटन क्षेत्र के पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर व ग्रामीण साहू समाज के संरक्षक तोरण लाल साहू की धर्मपत्नी थी।

मंगलवार को ग्राम कोडिय़ा के उनके निवास पर श्रद्धाजंलि सभा एवं चौका आरती आयोजित की गई थी जिसमें जनपद पंचायत दुर्ग के कृषि सभापति राकेश हिरवानी, छग कृषि कल्याण परिषद सदस्य जेपी दीपक, उपसरपंच चंद्रकुमार चन्द्राकर, दुर्ग जिला साहू समाज अध्यक्ष नंदलाल साहू, परिक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष खिलावन साहू, ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष मोतीलाल साहू, सप्तसिंधु महिला मानस मंडली, शौर्य युवा संगठन, बाल रामायण दशहरा समिति सहित ग्राम व विभिन्न जिलों के सामाजिक जनप्रतिनिधि, विभिन्न समूह व संगठनों के सदस्य व उनके परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 


अन्य पोस्ट