दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 सितंबर। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए फिर से वेब पोर्टल खोला गया है। ऐसे छूटे हुए लोग जो इस दायरे में आते हैं वह अपना पंजीयन करा सकते हैं, इसके साथ ही अपने परिवार के सदस्यों का भी पंजीयन करा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन को लेकर आदेश प्रसारित किया है। अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन नहीं कराने के कारण छूटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग से समस्त व्यक्तियों को नवीन पंजीयन किए जाने के लिए द्वशश्च ह्वश्च ह्म्शह्वठ्ठस्र के तहत दिनांक 16 सितंबर 2022 से 17 अक्टूबर 2022 तक के लिए पोर्टल खोला गया है। जिससे समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी/कर्मचारी भी इस अवधि में स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते हैं। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने छूटे हुए लोगों से अनिवार्य रूप से पंजीयन करने हेतु अपील की है। पोर्टल में नवीन पंजीयन के लिए वेब पोर्टल ष्द्दह्नस्रष्.द्बठ्ठ द्यशद्दद्बठ्ठ एवं मोबाइल ऐप ष्द्दह्नस्रष् पर भी उपलब्ध है जिस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकते हैं। भिलाई निगम कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को एवं अपने परिवारों के सदस्यों का आवश्यक रूप से पंजीयन दर्ज कराना होगा। क्वांटीफायबल डाटा आयोग द्वारा नवीन पंजीयन करने हेतु छूटे हुए लोगों के लिए एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है।