दुर्ग
प्रदेश स्तरीय डॉ खूबचंद बघेल ट्रॉफी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप आज से
24-Sep-2022 4:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रदेश के 200 खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा
कुम्हारी। तीन दिवसीय 24 वा छत्तीसगढ़ स्तरीय डॉ खूबचंद बघेल ट्रॉफी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप आज से प्रारंभ हो गया। सामुदायिक भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 200 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री चैतन्य बघेल सुपुत्र मुख्यमंत्री थे। उद्घाटन के अवसर पर कुम्हारी पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उम्दा प्रदर्शन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप झा, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, प्रमोद सिंह राजपूत एवं थनेश पटेल के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कोच व खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे