दुर्ग
रोड के गड्ढों को भाजयुमो ने मलबा से पाटा
22-Sep-2022 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 22 सितंबर। भाजयुमो के द्वारा नंदिनी रोड के गड्ढों को भरने के अभियान के तहत दूसरे चरण में एक ट्रेक्टर मलबा मंगवा कर भरा गया इस रास्ते से भिलाई निगम के जिम्मेदारी अधिकारी, नेतागण गुजरते है परंतु गड्ढों को भरने या इस रोड बनवाने के बारे में ना जाने कितने ही आंदोलन प्रदर्शन किए गए परंतु भिलाई निगम का इसके तरफ ध्यान नहीं जाता।
दूसरे चरण में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 38 पार्षद एवं क्षेत्र के व्यापारिकगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड 38 पार्षद पियूष मिश्रा, वार्ड 24 छाया पार्षद एवं भाजयुमो कार्यकर्ता सन्नी यादव, भाजयुमो कार्यकर्ता मयंक गुप्ता, हितेश यादव, शैलेंद्र कुमार एवं अन्य उपस्थित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे