दुर्ग
अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस
21-Sep-2022 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 सितंबर। मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे सिविल लाइन कुटुंब न्यायालय के पास गड्ढे नुमा डबरी में डूबे हुए अधेड़ का शव मिला है। पदमनाभपुर चौकी पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है । सिविल लाइन कुटुंब न्यायालय के पास मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे एक व्यक्ति के तालाब में डूबने से मौत होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पदमनाभपुर चौकी पुलिस पहुंची।
चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि मृतक गंजपारा निवासी सहदेव 52 वर्ष पिता गणेश है और मृतक का कोई भी रिश्तेदार आसपास नहीं रहता है। वह कहीं भी मजदूरी कर कर अपना जीवन यापन करता था। लोगों ने बताया कि वह नशे में ही रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे