दुर्ग

बाइक सवार की ठोकर से माँ- बेटे घायल
21-Sep-2022 4:32 PM
बाइक सवार की ठोकर से माँ- बेटे घायल

दुर्ग, 21 सितंबर। बाइक पर सवार होकर मंगलवार की सुबह धमधा नाका जा रहे बाइक सवार माँ -बेटे को एक अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। 108 की त्वरित मदद से दोनों घायल माँ -बेटे को हॉस्पिटल पहुँचाया गया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हर्ष शर्मा उम्र 26 वर्ष अपनी माँ दीप्ति शर्मा 46 वर्ष को बाइक में बैठाकर ग्रीन चौक से होते हुए धमधा नाका की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में जहाँ हर्ष के पैर में  चोट और हाथों में खरोंच आई है, वहीं उनकी माँ का हाथ फ्रेक्चर हो गया। सूचना मिलने पर 108 के पायलट संतोष नाग और ईएमटी प्रीति शर्मा तुरंत घटना स्थल पहुंचें। दोनों घायल माँ-बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया ।


अन्य पोस्ट