दुर्ग

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
21-Sep-2022 3:57 PM
अवैध शराब के खिलाफ  कार्रवाई

दुर्ग, 21 सितंबर। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर रोकथाम की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत आबकारी टीम द्वारा  अजय सिह पारधी आत्मज अर्जुन सिंह खुर्सीडीह के पास से 225 देसी मदिरा मसाला कुल 3.96 बल्क लीटर एवं सीजी 07 सीई 8660 हीरो स्प्लेंडर प्लस जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी   अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया।  नंदकुमार उर्फ संतोष निवासी.राजीव नगर  कोतवाली जिला दुर्ग 49 नग देसी मदिरा मसाला कुल 8.82 बल्क लीटर एवं वाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण कायम किया गया।
 


अन्य पोस्ट