दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 सितंबर। छ.ग. में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सन प्राइवेट आई. टी. आई, चन्दखुरी, दुर्ग में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान हाल ही में सफल हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मु य अतिथि भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं संचालक सुशील चन्द्राकर ने सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी सोच के तरीकों को हमेशा जीवंत रखना चाहिए, ताकि वे अपने व्यवसाय की अधिकतम ऊंचाईयों को छू सके। डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, भारती विश्वविद्यालय के डॉ. शशिकांत ताम्रकार ने कहा कि विद्या मानव जीवन का सबसे बड़ा आभूषण और कभी क्षीण न होने वाला महान धन है।
डीन एकेडमिक, भारती विश्वविद्यालय के डॉ. आलोक भट्ट ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज शिक्षित होकर जिन युवाओं ने कौशल प्राप्त किया वे अपने मेघा के बल पर देश और समाज की सेवा में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एच. एस. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रौद्योगिकी के आधुनिक होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। आपको भविष्य के अनुरूप अपने कौशल को भी अद्यतन करना होगा।
संस्था के प्राचार्य विजय कुमार यदु ने कहा कि संस्था ने समाज को ऐसे रत्नों से नवाजें जो समाज में एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे और सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त किये विद्यार्थियों को कुलाधिपति द्वारा टैबलेट, स्मृति चिन्ह, प्रोत्साहन राशि एवं राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। संस्था के प्राचार्य विजय कुमार यदु ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर भारती ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के ज्वाइंन डायरेक्टर जय चंद्राकर, भारती विश्वविद्यालय के ज्वाइंन डायरेक्टर शालिनी चन्द्राकर, उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंग भुई, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र स्वर्णकार, भारती ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के रजिस्ट्रार घनश्याम साहू, खिलेश कुमार गंजीर, प्राचार्य फैकल्टी ऑफ फार्मेसी, भारती विश्वविद्यालय के मृत्युन्जय सथपती, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।