दुर्ग

पंडाल में उत्पात मचा दुकान लूटने वाले 3 गिरफ्तार
20-Sep-2022 3:28 PM
पंडाल में उत्पात मचा दुकान लूटने वाले 3 गिरफ्तार

भिलाई नगर, 20 सितंबर। छावनी थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। कल सुबह ही पकड़े गए तीनों आरोपियों ने फल व्यवसायी से मारपीट की थी और एक दुकान से 20 हजार लूट कर भाग निकले थे। पकडा़ए आरोपी कैम्प-2 श्याम नगर स्थित उडिय़ा बस्ती निवासी हैं।

छावनी पुलिस ने बताया कि तीन बदमाशों ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात जमकर उत्पात मचाया था। उन्होंने एक पंडाल में घुसकर तोडफ़ोड़ की और इसके बाद सोमवार की सुबह 6:30 बजे महिला दुकानदार का समान बाहर फेंक दिया और दुकान से 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए थे। कैम्प-2 श्याम नगर निवासी परसराम साहू की शिकायत पर उडिय़ा बस्ती निवासी भोदू, धीरज और साहिल के खिलाफ धारा 427, 294, 506, 452, 392 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इन्हीं आरोपियों ने पंडाल में तोडफ़ोड़ करने के बाद सोमवार सुबह 6:30 बजे निर्मला यादव की दुकान में तोडफ़ोड़ और लूट की थी।


अन्य पोस्ट