दुर्ग
दुर्ग, 20 सितंबर। जिले के दुर्ग विकासखंड में बारिश का आंकड़ा अभी से वर्ष के संभावित वर्षा के करीब पहुंच चुका है। विकासखंड में अब तक 12सौ मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है, जो कि इस वर्ष के संभावित वर्षा 1238.5 मिलीमीटर से मात्र 38.5 मिलीमीटर कम है, वहीं क्षेत्र में सामान्य औसत वर्षा 930.6 मिलीमीटर से भी काफी अधिक वर्षा हो चुकी है।
जिले में पिछले दो दिनों से फिर आसमान में काले बादल छाए हुए हैं रविवार को भी कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई। वहीं सोमवार सुबह भी जिले के कुछ क्षेत्रों में जोरदार बारिश होने की जानकारी मिली है। बारिश के बाद जिले में अब तक 905.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है जो कि जिले की आज की तिथि में सामान्य औसत वर्षा 883.8 मिलीमीटर से काफी अधिक है।
जिले में इस बार वर्षभर में 1123.7 मिलीमीटर वर्षा की संभावना है। दुर्ग विकासखंड में इस वर्ष जहां अच्छी बारिश हो रही है। वहीं जिले के धमधा विकासखंड के लोगों को अभी भी पर्याप्त है वर्षा का इंतजार है। धमधा विकासखंड में अब तक मात्र 591 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है जो कि क्षेत्र की सामान्य औसत वर्षा 701.6 मिलीमीटर से बहुत कम है। वही संभावित वर्षा से भी आंकड़ा काफी पीछे हैै। इसी प्रकार पाटन विकासखंड में अब तक 925 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है, जबकि क्षेत्र की आज की तिथि में सामान्य औसत वर्षा 1019.1 मिलीमीटर है।
जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती घेरा का असर क्षेत्र में बना हुआ है, जिसकी वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।