दुर्ग

सेवा पखवाड़ा-युवा मोर्चा ने सूर्य कुंड सरोवर प्रांगण में रोपे पौधे
20-Sep-2022 3:00 PM
सेवा पखवाड़ा-युवा मोर्चा ने सूर्य कुंड सरोवर प्रांगण में रोपे पौधे

भिलाई नगर, 20 सितंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अनुसार 19 सितंबर को वार्ड 25 सूर्यकुण्ड सरोवर प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर वार्ड 25 के पार्षद नोहर वर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष व वार्ड 23 छाया पार्षद निखिल सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, महामंत्री रवि वर्मा, मंत्री पीयूष अग्निहोत्री, विनय सेन, विक्की मुखर्जी, प्रेम सिंह, भावेश चौहान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट