दुर्ग
दुर्ग, 20 सितंबर। जिले में डेंगू का खतरा बरकरार है। लगातार डेंगू के केस बढ़ रहे हैं । सितंबर में सर्वाधिक मरीज मिले हैं। पिछले 3 दिनों के भीतर डेंगू के 5 नए मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक युवक 23 साल की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि युवक हाल ही में बेंगलुरु से तालपुरी भिलाई लौटा है। उपचार के लिए उसे सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया है। इसके पहले भी ट्रैवल हिस्ट्री वाले 2 केस डेंगू के हैं।
हैदराबाद से सेक्टर 4 भिलाई आई एक युवती 25 वर्ष तथा नागपुर से लक्ष्मी नगर रिसाली आई एक युवती 20 वर्ष की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से 1 सेक्टर 9 भिलाई में भर्ती है। इसी तरह हुडको भिलाई की एक बालिका 13 वर्ष तथा स्टील नगर दुर्ग के एक युवक 26 वर्ष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक सेक्टर 9 भिलाई तथा दूसरा जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती है। इस तरह जिले में इस वर्ष डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 30 पहुंच गई है। सितंबर माह में अब तक कुल 14 मरीज पाए गए हैं।