दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 सितंबर। निर्माणधीन रायपुर नाका अंडर ब्रिज क्रमांक 444 दुर्ग में तितुरडीह के पार्षद अरुण सिंह एवं उसके समर्थकों द्वारा 15 सितंबर को पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की कर बैरिकेट्स तोडऩे, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा बलपूर्वक निर्माणधीन रोड अंडर ब्रिज में प्रवेश करने को लेकर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने तितुरडीह के पार्षद अरुण सिंह,गोविंद नायडू, अभिषेक शर्मा, कृष्णा चौहान, राजेश शर्मा, श्रीकांत नायक,मंगल सिंह, शिवम सिंह व अन्य के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 323, 353, 427 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को पार्षद अरुण सिंह व उसके समर्थकों ने निर्माणाधीन अंडर ब्रिज में जबरन घुसने का प्रयास किया था । प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया गया थाए परंतु वह अपने समर्थकों के साथ उग्र होकर अंडर ब्रिज की सुरक्षा में लगे 2 लेयर की बैरिकेट्स एवं वहां पर रखी कुर्सियों को तोड़ दिया था। बलपूर्वक अंडर ब्रिज में प्रवेश करने के प्रयास कियाए जिससे सुरक्षा बल के कुछ जवानों को चोट लगी थी।