दुर्ग

मांगों को ले कलेक्टोरेट पहुंचे सरपंच, ज्ञापन
14-Sep-2022 4:19 PM
मांगों को ले कलेक्टोरेट पहुंचे सरपंच, ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 सितंबर।
सरपंच संघ की बैठक में उठे मुद्दों को लेकर सरपंचों ने ज्ञापन सौंपा।  बड़ी संख्या में सरपंच अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अविवादित फौती नामांतरण व डायवर्सन ग्राम पंचायत द्वारा किए जाने सहित अनेक मांग उन्होंने कलेक्टर के समक्ष रखे। ज्ञापन सौंपने वाले सरपंचों ने कहा कि सरपंच संघ विकासखण्ड दुर्ग की बैठक विभिन्न विषयों पर विचार-विशर्म कर जो निर्णय लिया गया हैए जिसे अतिशीघ्र कार्रवाई हेतु उन्होंने कलेक्टर से मांग की है।

सरपंचों ने जो ज्ञापन सौंपे है इसमें मांग किया गया है कि ग्राम पंचायत द्वारा अविवादित फौती, नामंतरण एवं भूमि डायवर्सन को ग्राम पंचायत द्वारा किया जाय। सरकार द्वारा जारी 15वें वित्त आयोग की राशि 100 प्रतिशत पंचायत को उपलब्ध कराई जाय। सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना वर्ष 2021 का कार्य कराया शीघ्र हो। जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत सभी निर्माण कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत को दिया जाय ।

लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, क्रेडा एवं अन्य विभाग से निर्मित कार्यों का पूणर्ता प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत से जारी हो बैंक से नगदी आहरण दस हजार की रूपये मात्र की बाध्यता समाप्त किया जाय। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पात्र हितग्राही को लाभान्वित करने एवं निर्मित आवास की राशि भुगतान अतिशीघ्र किया जाय।
मांग करने वालों में संघ के अध्यक्ष मुकुंद पारकर, उपाध्यक्ष घनश्याम दिल्लीवार, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र रिगरी, आशा देशमुख, वामन साहू सहित बड़ी संख्या में सरपंच गण शामिल है।
 


अन्य पोस्ट