दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 सितंबर। युवा मोर्चा के जिÞला अध्यक्ष नितेश साहू ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गऱीबों के लिए 23 सितंबर सन 2018 में आयुष्मान भारत की घोषणा की थी, इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपने इलाज के खर्च को लेकर चिंतित न रहे, इस योजना के अंतर्गत उनका इलाज हो जाए, लेकिन छत्तीशगढ़ में आयुष्मान कार्ड धारियों को भटकना पड़ रहा है
निजी चिकित्सालय अपनी मनमानी कर रहे कार्ड धारियों से दुव्र्यवहार करते है कुछ चिकित्सालय को छोड़ बाक़ी जगह कार्ड को स्वीकार करने से ही मनाकर दिया जाता है। सिफऱ् दिखावे के लिए कुछ एक कार्ड से इलाज करते है जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है न ही अस्पतालों में इस योजनाओं के विषय में कोई बोर्ड लगे है न ही कोई हेल्पलाइन न बर है न किसी सक्षम अधिकारी का नंबर है, जिससे लाभार्थी को भटकना न पड़े।
दुर्ग जिÞले में लाभार्थी केंद्र सरकार की इस बीमा योजना से वंचित हो रहे है, जिसका मूल कारण शासन-प्रशासन की उदासीनता है। प्रदेश सरकार को इस विषय में सज्ञान लेना चाहिए ये आजाद भारत की सबसे बड़ी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के किए स्वास्थ्य बीमा योजना है इस योजना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, ताकि प्रदेश की जनता इसके लाभ से वंचित न रहे। प्रदेश सरकार को इस योजना से मोदी की बढ़ती लोकप्रियता की चिंता छोड़ इस योजना को धरातल पर लाना चाहिए।
युवा मोर्चा ने इस विषय को गंभीरता से उठाया है ताकि योजना के लाभ से कोई लाभार्थी वंचित न रहे फिर भी शासन प्रशासन नींद से नहीं जागा तो युवा मोर्चा लाभार्थियों के लिए सडक़ की लड़ाई लड़ेगी। दोषी अस्पतालों व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी चाहे गऱीबों के हक़ की लड़ाई लडऩे के विरोध उन्हें सरकार जेल ही क्यू न भेज दे।