दुर्ग

निगम दफ्तर में घुस कर सफाई सुपरवाइजऱ को थप्पड़ घूंसे से पीटा, जान से मारने धमकी
12-Sep-2022 4:38 PM
निगम दफ्तर में घुस कर सफाई सुपरवाइजऱ को थप्पड़ घूंसे से पीटा, जान से मारने धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 

भिलाई नगर, 12 सितंबर।  नगर निगम के बैकुंठ धाम कार्यालय में सफाई सुपरवाइजऱ का कॉलर पकड़ उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले आरोपी अनवर के खिलाफ छावनी पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 451 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। छावनी थाना एएसआई डीएस राजपूत ने बताया कि निगम के बैकुंठधाम कार्यालय में प्लेसमेंट सफाई सुपरवाइजऱ सुरेन्द्र गेंड्रे पिता स्व. प्रेमदास (38 वर्ष) निवासी वार्ड-33, संतोषी पारा दोपहर साढ़े 12 बजे बैकुंठधाम आफिस में था तभी राष्ट्रीय विद्यालय के समीप कैम्प-2 निवासी अनवर पहुंच उसे गालियां देने लगा। मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए थप्पड़, घुंसा और लात से मारा और उसकी कमीज को फाड़ दी। वहां मौजूद सरस्वती मांडले और उमेश के बीचबचाव पर आरोपी वहां से निकल गया।

 


अन्य पोस्ट