दुर्ग

मासूम से रेप, दो ममेरे भाई गिरफ्तार
12-Sep-2022 2:03 PM
मासूम से रेप, दो ममेरे भाई गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 सितंबर। 
नेवई थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लडक़ों ने मामा की 7 वर्ष की बच्ची से रेप किया। बच्ची की मां ने लोक लाज के चलते पहली बार मामले को दबाया, तो दोनों लडक़े फिर वही हरकत करने मामा के घर पहुंच गए। घर में घुसने से मना करने पर दोनों लडक़ों ने मामी के साथ मारपीट की। नेवई पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि 4 महीने पहले 13 और 15 वर्ष के लडक़े अपने मामा के घर घूमने आए थे। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों ने मामा की 7 वर्षीय बेटी को खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गए, इसके बाद उसके साथ गंदा काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिग वहां से अपने घर चले गए। शाम को जब बच्ची के माता-पिता आए तो बेटी ने रो-रोकर उन्हें सारी जानकारी दी।
सगे संबंधी का मामला और सामाजिक डर के चलते माता-पिता ने उस समय मामले को वहीं दबा दिया। इसके बाद रविवार को फिर से दोनों भाई मामा के घर पहुंचे। उन्हें देख मामी आगबबूला हो गई और उसने उन्हें घर से भगाया तो दोनों लडक़ों ने मारपीट शुरू कर दी और वहीं से भाग गए

शिकायत में परिजनों ने बताया कि आरोपी मामा के घर जाकर जबरदस्ती उनकी लडक़ी के पास जा रहे थे। वह दोनों पहले की तरह फिर से उसके साथ गंदा काम करने पहुंचे थे।
नेवई पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट