दुर्ग
ससुराल वालों के खिलाफ अपराध दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 सितंबर। विवाह के अवसर पर नकदी रकम, सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती वस्तु उपहार में देने के बाद भी ससुराल वालों ने 20 लाख रुपए की मांग कर पीडि़ता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। मायके में रह रही पीडि़ता ने महिला थाना में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई । महिला पुलिस ने धारा 498, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
खुर्सीपार जोन1 भिलाई निवासी पीडि़ता का विवाह 24 जून 2012 को सामाजिक रीति रिवाज से प्रशांत देवांगन निवासी स्टेशन पारा राजनांदगांव के साथ हुआ था । शादी के अवसर पर पीडि़ता के मायके वालों ने ढाई लाख रुपए नगदए बाइक एघरेलू सामानए सोने चांदी के जेवरात आदि उपहार स्वरूप दिए थे । शादी के लगभग 4 माह तक ससुराल वालो ने पीडि़ता के साथ अच्छा व्यवहार किया। इसके बाद पीडि़ता का पति प्रशांत देवांगन, जेठ निशांत देवांगन, देवर विजय देवांगन, सास कमला देवी देवांगन, ननंद अनामिका देवांगन कम दहेज लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे । शादी के बाद पीडि़ता दो बच्चों की मां बनी इसके बावजूद भी ससुराल खवालों का अत्याचार कम नहीं हुआ। जब पीडि़ता के पिता नौकरी से रिटायर हुए तो उन्हें लाखों रुपए प्राप्त हुए थेए इस पर ससुराल वाले पीडि़ता से कहने लगे कि वह अपने पिता से 20 लाख रुपए मांग कर लाए। पीडि़ता का पति प्रशांत भी आए दिन शराब पीकर आता था और पीडि़ता के साथ मारपीट करता था । पिता बुजुर्ग हो जाने के कारण पीडि़ता उनसे अपनी पीड़ा नहीं बताती थी। पीडि़ता की ननंद जो कि पिछले दो-तीन सालों से अपने ससुराल को छोडक़र मायके में आकर रह रही थी वह भी पीडि़ता के साथ मारपीट करती थी। 18 जून 2022 की रात को सब ने मिलकर पीडि़ता के साथ जमकर मारपीट की और कहा कि तुम अपने पिता से यह सब बता कर पैसे क्यों नहीं मानती हो। जब पीडि़ता अपने पिता से रकम की मांग नहीं की तो ससुरालियों ने पीडि़ता को 22 जून 2022 को घर से निकाल दिया। तब से पीडि़त अपने मायके में ही बच्चों को लेकर रह रही थी।