दुर्ग
स्कूली बच्चों को कानूनी जानकारी दी
10-Sep-2022 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 सितंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग छत्तीसगढ़ के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर शासकीय हाई स्कूल पतोरा, शासकीय हाई स्कूल देवादा, शासकीय हाई स्कूल बठेना आत्मानंद अंग्रेजी हाई स्कूल पाटन दुर्ग में आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव आशीष डेहरिया व्यवहार न्यायाधीश के द्वारा मौलिक अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता, साइबर क्राइम, एवं अन्य विषयों पर बच्चों को कानूनी जानकारी दी गई । बच्चों द्वारा सवाल करने पर सवालों के जवाब सचिव द्वारा दिया गया। शिविर में विशेष रूप से पतोरा हाई स्कूल प्राचार्य सविता बनर्जी देवादा, प्राचार्य सुनीता सिन्हा ,सभी स्कूल के शिक्षक गण और विधिक सेवा के पी एल वी ज्ञानेश्वर ठाकुर दूलेश्वर मटियारा उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे