दुर्ग

महापौर व आयुक्त ने किया पट्टा वितरण
10-Sep-2022 3:04 PM
महापौर व आयुक्त ने किया पट्टा वितरण


 भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा आज  महापौर निर्मल कोसरे एवं आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर के हाथों आवासीय पट्टा वितरण किया गया। गौरतलब है कि सन 1984 के पटटे को संशोधन पश्चात राशि जमा कराकर वितरण किया जा रहा है।
पटटा प्राप्त करने वालो में राज कुमार जैन, मीना वर्मा, सुरेश निषाद, धरम वीर निषाद एवं वंदना गुप्ता शामिल रहे। यह सभी  यह ईदरा पारा भिलाई 03 के निवासी है। पटटा प्राप्त करने वाले ने निगम के प्रति आभार प्रकट किया है। जानकारी जन संपर्क विभाग से? विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।
 


अन्य पोस्ट