दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 सितंबर। शादी के अवसर पर घरेलू सामान, सोने चांदी के जेवरात, स्कूटी व 3 लाख रुपए नगद देने के बावजूद लालची ससुरालियों ने पीडि़ता को दहेज की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया । इसके बाद ससुराल वालों ने पीडि़ता को शादी के 11 माह बाद ही घर से निकाल दिया । अपने मायके में रह रही पीडि़ता ने इसकी शिकायत महिला थाना में की। पुलिस ने पीडि़ता के ससुराल वालों के खिलाफ धारा 498, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
सुभाष नगर, नंदिनी रोड निवासी पीडि़ता का विवाह 15 जुलाई 2021 को सेक्टर 4 निवासी राजकुमार प्रसाद से हुआ था ।
शादी के अवसर पर मायके वालों ने आवश्यक सामान जेवरात, नगदी रकम आदि दिए थे । विवाह के बाद ही पीडि़ता को उसका पति राजकुमार प्रसाद, ससुर विद्यासागर प्रसाद, सास पुष्पा प्रसाद तथा ननंद रुचि चौधरी द्वारा कम दहेज लाने की बात कह कर प्रताडि़त किया जाने लगा। पीडि़ता की सास व ननद उससे कहती थी कि और भी रिश्ते आ रहे थे परंतु हमने तुझसे शादी करवाया हमें क्या मालूम था तू भिखारी के घर से आई है और दहेज में कुछ लेकर नहीं आएगी । 1 सप्ताह बाद पति के कार्यस्थल बेंगलुरु में पीडि़ता पति के साथ चली गई ।वहां पर पीडि़ता के पति राजकुमार का उसके साथ अच्छा व्यवहार था। वह पीडि़ता से बातचीत भी नहीं करता था तथा तलाक दे देने की धमकी देता था।
8 नवंबर 2021 को छठ पूजा होने के कारण पीडि़ता अपने ससुराल भिलाई आई । उस दौरान पति ने पीडि़ता को ससुराल में ही छोड़ दिया और अकेला ही बिना पीडि़ता को बताएं बेंगलुरु चला गया । इसके बाद से पति ने पीडि़ता को कभी फोन नहीं किया। जब पीडि़ता उससे संपर्क करने, हालचाल जानने फोन करती थी तो उसका पति राजकुमार प्रसाद फोन नहीं उठाता था। कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने पीडि़ता को घर से निकाल दिया । इसके बाद 23 जून से वह अपने मायके में ही रह रही थी।