दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 सितंबर। भारती विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारती विश्वविद्यालय तथा मानव सेवा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में फॉर्मेसी, नर्सिंग, साइंस, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और आईटीआई के विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर ने कहा कि रक्तदान एक महान समाज सेवा है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को बचाया जा सकता है। मानव सेवा फाउंडेशन के सचिव कीर्ति कुमार परमानंद ने बताया कि शिविर में एकत्रित किए गए रक्त को भीमराव अ बेडकर अस्पतालए रायपुर में जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जायेगा।
कुलपति प्रो. डॉ. एचके पाठक ने इस सामाजिक आयोजन की सराहना की। कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को रक्तदान के लिये प्रोत्साहित किया।
उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह भुई के अथक प्रयासों से इस रक्तदान शिविर का आयोजन संभव हो पाया। डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ प्रो डॉ.क्रुष्णा चंद्र दलाई ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। इस आयोजन में प्रो. मृत्युंजय सतपति, घनश्याम साहू, खिलेश कुमार गंजीर, विजय कुमार यदु, एनएसएस प्रभारी योगेश देशमुख, अलका वर्मा, सुरेंद्र देवांगन, अनीष एवं सभी विद्यार्थियों का सहयोग रहा।