दुर्ग

बाइकों में टक्कर, काउंटर केस दर्ज
04-Sep-2022 5:02 PM
बाइकों में टक्कर, काउंटर केस दर्ज

दुर्ग, 4 सितंबर।  बस स्टैंड के पास हनुमान मंदिर के सामने दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इसमें दोनों ही मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई। दोनों ही पक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 279 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है ।
पुलिस के मुताबिक शंकर नगर निवासी शाहिल पांडे में शिकायत दर्ज कराई कि वह बस स्टैंड दुर्ग के पास मेडिकल में बैंडेज खरीदने गया हुआ था। वह वापस दुकान से निकला और अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी टी 1891 से घर जा रहा था, उसी समय बस स्टैंड में हनुमान मंदिर के सामने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 सी ए 0519 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दिया। इससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई। वहीं सुपेला निवासी ओमप्रकाश बंजारे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पटेल चौक की ओर जा रहा था। उसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बीटी 1891 के चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट