दुर्ग

दो दिवसीय चिकित्सा परीक्षण शिविर
04-Sep-2022 3:23 PM
दो दिवसीय चिकित्सा परीक्षण शिविर

दुर्ग, 4 सितंबर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का जन्मदिन 17 सितंबर सेवा सुशासन के रूप में मनाने दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को उनके जरूरत की सामग्री वितरण करने 1 व 2 सितंबर को राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की पहल पर दो दिवसीय चिकित्सा परीक्षण व पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें वृद्ध व दिव्यांग पूरे दुर्ग  जिले से  पंजीयन कराया।

उसी कड़ी में  सांसद कार्यालय, जलपरिसर में भी इस शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पूरे जिले से दिव्यांगजन और वृद्धजन सम्मिलित हुए तथा शिविर में  पंजीयन कराया।  परीक्षण उपरांत 17 सितंबर को उनके आवश्यकतानुसार उपकरण प्रदान किया जाएगा।  चिकित्सा शिविर राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा शहर के शारीरिक रूप से कमजोर दिव्यांगों व वृद्धों को जरूरत के महंगे मेडिकल उपकरण उपलब्ध  कराने आयोजित किया गया था।

उपरोक्त  शिविर में पंजीयन कराने शहर के प्रत्येक वार्डों से तथा जिले से  हितग्राही पहुँचे और वे राज्यसभा सांसद के इस मानवीय संवेदनाओं व आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों के लिए मुक्तकंठ से प्रशंसा  करते हुए प्रधानमंत्री मोदी  व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के लिए शुभाशीष प्रदान किया।  इस अवसर पर राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय ने शिविर में पहुँचकर पंजीयन कराने वाले सभी हितग्राहियो से मुलाकात  की तथा  एवं स्थानीय समाज कल्याण विभाग  एवं एलि को के अधिकारी कर्मचारी जो केंद्र के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से स बद्ध हैं, उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतना बड़ा आयोजन उनकी सहभागिता के बिना संभव नहीं हो पात।  इस शिविर के बारे  में आगे जानकारी देते हुए सुश्री पांडेय ने कहा कि जिले में लगभग एक हजार  दिव्यांगजन और वृद्धजनों ने इस शिविर में अपना पंजीयन कराया है और उन्हें उनकी आवश्यकता अनुसार सहायता उपकरण आगामी 17 सित बर को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें प्रदान किया जायेगा।  इस शिविर में सहायता उपकरण ही नहीं, प्रोस्थेटिक लिंब कृत्रिम अंग का भी पंजीकरण किया गया है जिसमें उन लोगों को यह कृत्रिम अंग प्रदान किये जाएंगे जिनके हाथ, पैर या शरीर का अन्य भाग किसी न किसी कारण से कार्य नहीं कर पा रहा है या वह अंग  उनके शरीर में नहीं है। इससे ऐसे लोगों को एक नया जीवन मिल सकेगा और वह सामान्य जीवन जी सकेंगे। 


अन्य पोस्ट