दुर्ग

सडक़ किनारे मलबा होने से आवागमन में बाधा व दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है, कार्रवाई के निर्देश
04-Sep-2022 3:18 PM
सडक़ किनारे मलबा होने से आवागमन में बाधा व दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है, कार्रवाई के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 सितंबर। 
नगर  निगम क्षेत्र अंतर्गत नियमित निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रकाश सर्वे ने वार्ड 39 और न्यू बस स्टेण्ड में सुबह 6.30 बजे स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व सफाई दरोगा सुरेश भारतीए मनोहर शिंदे व अमला के साथ पहुँचे। उन्होंने पूरे वार्ड व मोहल्ले गली में पैदल घूमकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा लोगो से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि झाडू और नाली सफाई हो रही एवं वार्डों में स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण भी किया गया।

वार्डों में नालियों की साफ सफाई के साथ-साथ सार्वजनिक स्थल शौचालय की साफ-सफाई भी ठीक पाई गई, शौचालय निरीक्षण के दौरान शौचालय के संचालको को बेहतर साफ सफाई प्रतिदिन करने के निर्देश दिये। संबंधित वार्ड के स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा एवं वार्ड सुपरवाईजर को वार्डो एवं सडक़ों में साफ सफाई को और बेहतर किया जा सके। उन्होंने ने कहा शहर में सफाई व्यवस्थाओं को  बेहतर करें साथ ही डस्टबिन लगाते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग किसी को नहीं करने दे।
उन्होंने न्यू बस स्टेण्ड में दुकानदारों को समझाइस देते हुए कहा कि दुकान के बाहर सफाई व्यवस्था बनाए रखें। गंदगी फैलाने पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर में सार्वजनिक व शासकीय स्थानों पर लगे हुए अवैध पोस्टर, पापलेट आदि को निकलवाने का काम किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि मकान निर्माण होने के पश्चात इसके मलबे को सडक़ के किनारे मकान मालिक द्वारा ऐसे ही खुले में छोड़ दिया जाता है, उन्होंने कहा कि मकान मालिक को मलबा हटवाने को कहे अथवा समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने पर जुर्माना लगाने की कारर्वाई करें और मलबा हटवाए।

सडक़ किनारे मलबा पड़े होने के कारण आवागमन में बाधा के साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है तथा गंदगी का आलम नजर आता है इसके साथ ही यह नाली को जाम कर देता है, जिससे नाली सफाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान जोरो से चल रहा है शहर की सभी बड़े नाले एवं वार्डों में स्थित छोटी एवं बड़ी नालियों की सफाई व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है और साफ सफाई लगातार जारी है।
 


अन्य पोस्ट