दुर्ग

सांप काटने से मासूम की जिला अस्पताल में मौत
04-Sep-2022 1:45 PM
सांप काटने से मासूम की जिला अस्पताल में मौत

तीज पर नाना के घर आया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 सितंबर।
अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को जहरीले सांप के काटने के बाद जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अंजोरा चौकी प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि मृतक बालक नीलेश पटेल पिता लक्ष्मी नारायण पटेल भिलाई- 3 के गनियारी गांव का रहने वाला था। तीज पर्व पर अपनी मां नितेश्वरी पटेल के साथ नाना के घर ग्राम सिलोदा अंजोरा आया हुआ था। वह शुक्रवार की दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया था। परिजनों के द्वारा तत्काल उसे जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, परंतु इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
 


अन्य पोस्ट