दुर्ग

यौन उत्पीडऩ, संगीत शिक्षक गिरफ्तार
04-Sep-2022 1:44 PM
यौन उत्पीडऩ,  संगीत शिक्षक गिरफ्तार

 स्कूल प्रबंधन ने किया था मामला दबाने का प्रयास-परिजनों का आरोप 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 सितंबर। कोहका
क्षेत्र अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल के संगीत शिक्षक को पुलिस ने यौन उत्पीडऩ के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी टीचर ने 11 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर गंदी हरकत करने की कोशिश की है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 354, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बच्ची के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी तो प्रधानाचार्य और अध्यक्ष ने उन्हें अपने पास बुला कर स्कूल की इमेज (साख) खराब होने की बात कहते हुए मामले को दबाने का प्रयास किया है।
स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल आर्य नगर कोहका की है। यहां पदस्थ शिक्षक राम अवतार कलिहारी (49 वर्ष) बच्चों को म्यूजिक सिखाता है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा को अकेले पाकर अध्यापक ने अपने पास बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। उसकी हरकतों से बच्ची काफी डर गई और अपने घर आई। दो दिन तक वह काफी डरी और गुमसुम सी थी। यह देख परिजनों ने बच्ची से प्यार से पूछा तो उसने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजन काफी भडक़ गए और उन्होंने स्मृति नगर चौकी में मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीडि़त छात्रा अपनी मौसी के घर रहती है, उसके माता पिता मरोदा में रहकर मजदूरी करते हैं। वह मौसी के पास कोहका में रहकर पढ़ाई कर रही है। बच्ची पढऩे में काफी तेज है लेकिन इस घटना के बाद से वह काफी सहमी हुई है।
बच्ची के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी तो प्रधानाचार्य और अध्यक्ष ने उन्हें अपने पास बुला कर स्कूल की इमेज (साख) खराब होने की बात कहते हुए मामले को दबाने का प्रयास किया है। परिजनों ने देखा कि स्कूल प्रबंधन साथ नहीं दे रहा तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।


अन्य पोस्ट