दुर्ग

वाहन की ठोकर से घायल गाय देख रुके कांग्रेसी नेता, डॉक्टर बुला कराया उपचार
03-Sep-2022 4:20 PM
वाहन की ठोकर से घायल गाय देख रुके कांग्रेसी नेता, डॉक्टर बुला कराया उपचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 सितंबर।
अज्ञात वाहन की ठोकर से सडक़ किनारे गिरे मवेशी को देख वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र यादव ने गाडी़ रोकी और गले से कांग्रेसी गमछा निकाल मवेशी के चोटिल पैर पर बांध वेटनरी डाक्टर को मौके पर बुलाया और उपचार बाद गंतव्य को रवाना हुए।

गौरतलब हो कि आज हाउसिंग बोर्ड निवास से निकलकर धर्मेंद्र यादव निजी कार्य से दुर्ग जा रहे थे तभी सेक्टर-9 चौक से पहले किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से गाय का पैर टूट गया, वह सडक़ किनारे गिरी मिली। उसे देख श्री यादव ने गाड़ी रोकी तथा गले में पहने हुए कांग्रेसी गमछा से गौ माता का पैर बांधकर वेटनरी डॉक्टर को फोन कर समुचित इलाज की व्यवस्था करवाई।
 


अन्य पोस्ट