दुर्ग

विकास कार्यों के लिए साढ़े 3 करोड़ की मंजूरी
03-Sep-2022 4:00 PM
विकास कार्यों के लिए साढ़े 3 करोड़ की मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 3 सितंबर।
प्रदेश के गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधयाक   ताम्रध्वज साहू  के अनुशंसा से जिला खनिज न्यास   फंड से दुर्गग्रामीण विधानसभा में  विभिन्न कार्यों के लिये   3 करोड़  66  लाख से अधिक  राशि  का स्वीकृति प्रदान किया गया।
दुर्ग। प्रदेश के गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधयाक   ताम्रध्वज साहू  के अनुसंसा  से  जिला खनिज न्यास   फंड से विभिन्न कार्यों के लिये  लगभग  3 करोड़ 66  लाख से अधिक  राशि  का स्वीकृति प्रदान किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत अंडा में शासकीय उ .मा .शाला में छत एवं दो कमरों की मरम्मत कार्य राशि 10 लाख, 72.15 लाख नगर निगम रिसाली ग्राम नगपुरा 37.40 लाख   एवं  59 लाख नगर पंचायत उतई के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में  प्रयोगशाला, लाइब्रेरी,5 अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पुस्तक सी सी टीवी कैमरा, कम्प्यूटर लैब, फनीर्चर की स्वीकृति  हुआ है।साथ ही  नवीन प्रस्तावित ग्राम पंचायत निकुम में  62 लाख एवम ग्राम पंचायत चंदखुरी 50 लाख की राशि से  स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम  विद्यालय में  प्रयोगशाला समाग्री, लाइब्रेरी, पुस्तक,पेंट,पुट्टी, सी सी टीवी कैमरा,कम्प्यूटर कक्ष,  स्मार्ट क्लॉस , अतिरिक्त कक्ष निर्माण,फनीर्चर  के लिए राशि स्वीकृति प्रदान किया है।

नगर निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 34 नेवई बस्ती स्तित गौठान में वर्किंग शेड निर्माण 20 लाख
नगर निगम रिसाली के वार्ड 21 सूर्यानगर  मिनीमाता आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 09 अधूरे भवन को  पूर्ण करने का कार्य  3 लाख, नगर निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 17 यादव बस्ती  में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य राशि 6.45 लाख नगर निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 19 पटेल पारा में आंगनबाड़ी भवन  निर्माण 6.45 लाख ग्राम पंचायत पाउवारा में गौठान में समतलीकरण कार्य 1.50 लाख ,ग्राम पंचायत भानपुरी में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में संधारण कार्य 2 लाख ,ग्राम पंचायत धनोरा में सामुदायिक भवन परिसर में  शेड निर्माण 2 लाख,ग्राम पंचायत अंजोरा एवं डु मरडीह में युवाओं के खेलख़ुद हेतु कब्बड्डी मेट 3- 3 लाख, ग्राम पंचायत मोहलई में मल्टी जीम मिनी स्टेडियम 2 लाख,ग्राम पंचायत मोहलई के छातागढ़ में हाई मास्क लाईट लगाने हेतु 5 लाख ,ग्राम पंचायत भरदा,धनोरा,कतारों में चारागाह में बोर खनन हेतु 1 -1 लाख ,ग्राम पंचायत बोरिगरका ,थनोंद  में बाड़ी विकास कार्य हेतु 1-1 लाख ग्राम पंचायत बेलौदी के तालाब का पचरी करन की मरम्मत 3 लाख,सीमेंटीकरण व नाली निर्माण अश्विनी पारकर के घर से दुलार साहू के घर तक 2 लाख सहित अन्य कार्यो के लिए राशि स्वीकृति हुआ है। इन सभी कार्यों की स्वीकृति मिलने पर दुर्गग्रामीण विधानसभा में खुशी का मौहाल है जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू ,जिला कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर,विधायक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ट रिवेन्द्र यादव,अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस पुकेश चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कृष्णा देवांगन,सरपँच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर सहित सरपँच गणों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट