दुर्ग

गणेश पंडाल में संगीत संध्या
03-Sep-2022 3:58 PM
गणेश पंडाल में संगीत संध्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 3 सितंबर।
श्रीगणेश उत्सव समिति महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 4 भिलाई में  गुंजन गेलेक्सी संगीत संध्या कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर संगीत संध्या कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि  विजय बघेल  सांसद  विशिष्ट अतिथि  संजय टंगे अध्यक्ष मराठा मित्र मंडल विशिष्ट अतिथि श्री संजय दानी महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष वसंत विवेकर विश्वास समिति अध्यक्ष  अजय कुलकर्णी महिला शाखा अध्यक्ष सौ प्रतिभा जोशी ने मुख्य अतिथि  विजय बघेल जी को पुष्प हर अर्पित स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

महाराष्ट्र मंडल 25  वर्षों से  कार्यक्रम आयोजित करते  आ रहे हैं  पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के भूतपूर्व  डॉ आनन्द ने भी  गानो की बहुत सुंदर प्रस्तुति किया मेरे मेहबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम ऐसे ही सदाबहार गीत संगीत संध्या कार्यक्रम ने दर्शकों को बांधे रखा महाराष्ट्र मंडल की फरमाइश पर सांसद श्री विजय बघेल  ने भी गीत भजन गाये मोर संग चलो गा और सुख के सब साथी दुख में ना कोई मेरे राम मेरे राम इसी कार्यक्रम में तबला वादक पांच साल के छोटे बच्चे ने तबला वादन कर सबका मन मोह लिया इनकी तीन पीढ़ी तबला वादक राही है रामचंद्र सरपे पुनमम सरपे सौरांस सरपे जिसकी आयु मात्र 5 वर्ष है परखा बहार आई रस रिमझिम रिमझिम   बहुत से ऐसे गीत संगीत से तुझे जीवन की डोर से बंधा लिया है जैसे तेरे जुल्मों सितम सर आंखों पर  महाराष्ट्र मंडल के समिति सैकड़ों सदस्य दर्शकों ने खूब आनंद लिया।


अन्य पोस्ट