दुर्ग
कुम्हारी पालिका अध्यक्ष ने किया साहू सदन का भूमिपूजन
03-Sep-2022 1:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी । कुम्हारी पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने साहू सदन का भूमिपूजन किया ।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम परसदा जिला.दुर्ग में स्थानीय साहू समाज की सामाजिक गतिविधियां संचालन करने साहू सदन निर्माण हेतु राशि 25.लाख रु.स्वीकृत किया गया था। पा.परिषद कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने साहू सदन ग्राम परसदा जिला दुर्ग का भूमिपूजन किया ।
इस मौके पर वार्ड क. 16 पार्षद युजेंद्र रीना साहू ग्राम विकास समिति परसदा के अध्यक्ष भुजबल साहू व साहू समाज अध्यक्ष पन्ना लाल साहू के आतिथ्य में ग्राम के गणमान्य नागरिक भुलऊ राम साहू, सोनसाय,रवि साहू, भुनेश्वर, देवेंद्र साहू, महावीर, फेकूराम, गोविंद, नामदास, मुकेश व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे