दुर्ग

अच्छा लिखने के लिए अच्छा पढऩा बहुत जरूरी
28-Aug-2022 1:45 PM
अच्छा लिखने के लिए अच्छा पढऩा बहुत जरूरी

  भारती विवि में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार-सह-कार्यशाला   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

दुर्ग,   28 अगस्त। भारती विश्वविद्यालय में रिसर्च एण्ड पब्लिकेशन इथिक्स विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार-सह-कार्यशाला का आयोजन 25 से 26 अगस्त तक किया गया। सेमिनार के दूसरे और अंतिम दिन तकनीकी सत्र और समापन सत्र आयोजित किये गये। 

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में जिजांग विश्वविद्यालय चीन के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड बायोटेक्नोलॉजी के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर एग्रीकल्चरल साइंस में रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. रामासामी राजेश कुमार उपस्थित थे। डॉ. आर. राजेश कुमार ने ऑर्ट ऑफ राइटिंग रिसर्च पेपर विषय पर अपना वक्तव्य दिया। 

उन्होंने कहा कि अच्छा लिखने के लिए अच्छा पढऩा बहुत जरूरी है, इससे नये आइडिया मिलते हैं। अच्छा लिखना कोई जादू नहीं है, यह लगातार प्रेक्टिस से संभव है। डॉ. आर. राजेश कुमार ने शोध पत्र लेखन के विभिन्न चरणों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को शीर्षक लेखन, सार लेखन, कवर पेज लेखन इत्यादि के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर ने इस दो दिवसीय सेमिनार सह-कार्यशाला के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर पूरे भारती विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। कुलपति डॉ. एचके पाठक ने कहा कि शोध और प्रकाशन में नैतिकता एक बहुत ही गंभीर और प्रासंगिक विषय है जिसका प्रत्येक शोधार्थी को ध्यान रखना चाहिए। 
 

समापन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने कहा कि यह सेमिनार बहुत ही सार्थक रहा। दो दिनों तक प्रतिभागियों को शोध और प्रकाशन में नैतिकता के संबंध में बहुत सारी जानकारियों प्राप्त हुईं, जो निश्चित तौर पर शोधार्थियों और समाज के लिए लाभदायक होगीं। कुलसचिव ने मु य वक्ता डॉ. आर. राजेश कुमार को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर स मानित किया। मुख्य वक्ता डॉ. आर. राजेश कुमार, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र स्वर्णकार एवं विधि संकाय के डीन प्रो. केके दलाई ने प्रतिभागियों को प्रमाण.पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन जुलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. समन सिद्धिकी ने किया। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन समिति में डॉ. निधि वर्मा, डॉ. नम्रता गेन, डॉ. समन सिद्धिकी, डॉ. एम. आराधना बारा, डॉ. रूचि सक्सेना, डॉ. जिज्ञासा पांडेय, डॉ. वन्दना श्रीवास, डॉ.नीरजा सहस्रबुद्धे, डॉ.भावना जंग्घेल, डॉ.स्मृति खारा, डॉ.संचिता चटर्जी, डॉ.हितेन्द्र लाउरे शामिल हैं। इस अवसर पर डॉ.आलोक भट्ट, डॉ.मुकेश कुमार राय, डॉ. जिज्ञासा पाण्डेय, डॉ. गुरु सरन लाल, डॉ. मनोज घोष, डॉ. रोहित कुमार वर्मा, डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम, डॉ.ललित पी. भईया, डॉ.उदय अड़ाउ, डॉ.प्रशान्त कुमार सहित बड़ी सं या में प्राध्यापकगण, शोधार्थी, प्रतिभागी और बड़ी सं या में छात्र.छात्राएं उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट