दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अगस्त। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा ऑनलाईन पूरक परीक्षा का आयोजन 08 सितंबर 2022 से 12 सितंबर 2022 तक किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव, परीक्षा, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि यह ऑनलाईन पूरक परीक्षा बीकॉम, बीएससी होमसाइंस, बीसीए, बीएससी तथा बीए के पार्ट 01, 02 एवं 03 कक्षाओं के आयोजित होंगी।
डॉ. पटेल के अनुसार उपरोक्त कक्षाओं के प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर निर्धारित तिथियों में प्रात: 08 बजे अपलोड किये जायेंगे। परीक्षार्थियों को तिथिवार प्रात: 8:00 बजे विष्वविद्यालय के वेबसाइट से प्रष्नपत्र डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्र परीक्षार्थियों को उनके प्रष्नपत्रों के आधार पर उत्तरपुस्तिकाएं एक साथ प्रदान कर सकते हैं।
डॉ. पटेल ने बताया कि विष्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किये गये प्रश्नपत्रों को परीक्षार्थी हल करके दिनांक 13.09.2022 तक अनिवार्य रूप से परीक्षाकेन्द्रों पर जमा करेंगे। डॉ. पटेल ने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा फार्म भरते समय उनके द्वारा चयनित विषय एवं प्रष्न पत्रों का मिलान विष्वविद्यालय द्वारा घोषित समय सारिणी से अवष्य कर लें। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी परीक्षा केन्द्र पर उत्तरपुस्तिकाएं स्वीकार नहीं की जायेंगी।
परीक्षार्थियों को उत्तरपुस्तिकाएं हल करके निर्धारित तिथि 13 सितंबर को एक साथ जमा करना होगा। अन्य केन्द्र की उत्तरपुस्तिकाएं दूसरे परीक्षा केन्द्र पर स्वीकार नहीं की जायेंगी।
परीक्षार्थी अपना प्रवेष पत्र विष्वविद्यालय की वेबसाइट से परीक्षा आरंभ होने के तीन से चार दिन पूर्व डाउनलोड कर सकते हैं।
डॉ. पटेल के अनुसार परीक्षा केन्द्र से उत्तरपुस्तिका प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी को अपना परीक्षा प्रवेष पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। बिना प्रवेष पत्र के उत्तरपुस्तिका प्रदान नहीं की जायेगी। इसी प्रकार उत्तरपुस्तिकाएं जमा करते समय भी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र लाना तथा उत्तरपुस्तिका जमा करने की पावती संबंधित परीक्षा केन्द्र से प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि प्रष्न पत्र हल करने के दौरान विद्यार्थी की उत्तरपुस्तिका पूर्ण रूप से भर जाती है तो वह अतिरिक्त पेपर ए4 साइज का उपयोग कर सकते हैं। ऑनलाईन पूरक परीक्षा में पुनगर्णना एवं पुनमूल्यांकन की पात्रता नहीं होगी।