दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 26 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कर्मचारियों के द्वारा छ0ग0 अधिकारी /कर्मचारी/कर्मचारी फेडरेशन द्वारा कर्मचारी अधिकारी के दो सूत्रीय मांग महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान के अनुरूप को लेकर समर्थन प्रदान करते हुए 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन हड़ताल प्रारंभ कर दी गई है।
आंदोलन के चौथे दिन समस्त कर्मचारी नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय परिसर के बाहर पंडाल लगाकर लामबंद होकर एकत्र दिखाई दिए एवं सभी कर्मचारियों के द्वारा पंडाल में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा नारेबाजी की गई।
तत्पश्चात वरिष्ठ कर्मचारी मानसिंग पटेल व साथियों द्वारा राम चरित्र मानस का पाठ किया गया और शासन को अपनी मांग से अवगत कराया। छ0ग0 स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ केनिर्देशानुसार सभी कर्मचारी जिला प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
धरना स्थल पर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री राम अवतार साहू, इकाई अध्यक्ष कल्याणी शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष रूपेन्द्र वर्मा, सचिव राजू वर्मा, सरोजनी यदु, मानसिंह पटेल, सुनीता चन्द्राकर, लिंगेेश्वर राव, विकास चन्द्र त्रिपाठी, सुखनंदन यादव, गोवर्धन सोनी, पुरानीक राम साहू, कुलदीप यादव, दीपक निषाद, किरण नायक, सोनू दास मानिकपुरी, पूर्णिमा साहू, हेमलाल देवांगन, चन्द्रकांती साहू, चन्द्रशेखर साहू, सुशीला मंडावी, शशी यादव, फूलबाई, उल्फी बाई, मो. यासीन, मुकेश यादव, राम कुर्रे, बसंती बाई, टी.कामेश्वरी, शांति बाई, चन्द्रकांत वर्मा, अनिल सिंह, लाला राम साहू, संतोष सिन्हा, शत्रुहन सिन्हा, पदुम देशलहरे, टोमिन बाई, अभिलाषा श्रीवास्तव, अविनाश चन्द्राकर, सुरुज बाई,आदि उपस्थित रहे।