दुर्ग
गोकुल धाम में तबदील हुआ अग्रसेन भवन
जन्म, मटकी फोड़, रास लीला सहित अनेक भक्तिमय आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 अगस्त। अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में अग्रवाल महिला समिति द्वारा जन्माष्टमी एवं रानी सती दादी का प्रोग्राम बहुत धूमधाम से मनाया गया। महिला समिति की अध्यक्ष गायत्री अग्रवाल, सचिव उमा अग्रवाल एवं समस्त महिला समिति एवं अग्रसेन जनकल्याण समिति के अध्यक्ष बंसी अग्रवाल, महासचिव अनिल अग्रवाल सहित सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
गौरतलब हो कि अग्रसेन भवन तो मानो वृंदावन एवं झुंझुनू धाम ही बन गया। सभी छोटे छोटे बाल गोपाल राधा कृष्ण एवं लाडो दादी जी बन कर खूब धूम मचाते रहे। इनके संग सारी माताएं, बहने यशोदा एवं गोपियां बन कर आई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की बहू बेटियों ने तो बधाई कन्हैया लाल की दादी की झांकी मटकी फोड़ महाराज एवं दादी का घूमर नृत्य करके सबका मन मोह लिया।
जन्माष्टमी के रंग दादी के संग प्रोग्राम को सफल बनाने में महिला समिति की अध्यक्षा गायत्री, सचिव उमा, सरिता, पूनम, संगीता बंसल, शारदा, कृष्णा, आशा, साधना, प्रेमा अनिता, कविता, संगीता, सरला, सरोज, सुनीता, नीता, बबीता, वर्षा, सुषमा, उषा की विशेष भूमिका रही।
उत्सव में श्रीकृष्ण जन्म, मटकी फोड़, दही लूट, गोविंदा टोली की आकर्षक झांकियों के साथ अनेक भक्तिमय सांस्कृतिक आयोजनों से सम्पूर्ण परिसर गोकुल धाममय हो गया।



