दुर्ग

खुर्सीपार गेट कल रात से 29 तक रहेगा बंद, सडक़ मरम्मत कार्य के लिए लिया गया निर्णय
25-Aug-2022 7:14 PM
खुर्सीपार गेट कल रात से 29 तक रहेगा बंद, सडक़ मरम्मत कार्य के लिए लिया गया निर्णय

भिलाई नगर, 25 अगस्त। रायपुर रेल मंडल के भिलाई एवं भिलाई पॉवर हाउस स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 440 अप लाइन खुर्सीपार, भिलाई -भिलाई पॉवर हाउस रेल खंड में स्थित है। उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य 26 अगस्त की रात 10 बजे से 29 अगस्त को सुबह 8 बजे तक वाहनों के आवागमन हेतु बंद रहेगा ताकि समपार फाटक के सडक़ के मरम्मत का कार्य पूर्ण किया जा सके।


अन्य पोस्ट