दुर्ग

सायकल सवार को कार ने मारी ठोकर, युवक घायल
25-Aug-2022 7:09 PM
 सायकल सवार को कार ने मारी ठोकर, युवक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 25 अगस्त। बीती रात सेक्टर-5 स्थित जुबली पार्क के सामने सायकल सवार को ठोकर मार कार चालक फरार हो गया। दुर्घटना में सायकल सवार जय सिंह की कमर और पैर में गंभीर चोट आई है। रात में ही उसे उपचारार्थ जिला अस्पताल ले जाया गया है।

सडक़ दुर्घटना में घायल जय के मौसेरे भाई कमलेश यादव (24 वर्ष) ने भिलाई नगर थाना में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस के मुताबिक कैम्प-2 चटाई क्वाटर निवासी जय सिंह कल रात लगभग साढ़े 10 बजे काम निपटाकर रिसाली से कैम्प-2 अपनी सायकल से लौट रहा था तभी जुबली पार्क के सामने सेन्ट्रल एवेन्यू पर समय सफेद सेन्ट्रो कार क्रमांक सीजी 07-5420 के चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे पीछे से ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया।

जय की कमर एवं पैर में चोट आई है। पुखराज यादव एवं अमरोज अहमद की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट