दुर्ग

सेक्टर-9 अस्पताल के डॉक्टर को सवारी ऑटो के चालक ने लूटा
24-Aug-2022 3:39 PM
सेक्टर-9 अस्पताल के डॉक्टर को सवारी ऑटो के चालक ने लूटा

डॉक्टर लिफ्ट लेकर पहुंचा हॉस्टल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 अगस्त।
सेक्टर 9 अस्पताल के डॉक्टर को सवारी ऑटो के चालक के द्वारा लूट लिया गया है। आरोपी ने डॉक्टर का मोबाइल एवं पर्स ले लिया। ऑटो चालक से हाथ छुड़ाकर भागे डॉक्टर ने घटना के दूसरे दिन स्मृति नगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्मृति नगर पुलिस के द्वारा आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि रवाव कपर लिंगदोह सेक्टर 9 में जनरल सर्जरी विभाग में डॉक्टर के पद में पदस्थ हैं। 22 अगस्त की रात 8 बजे वो अपने दोस्त डॉ. विश्वास को सेक्टर अस्पताल के डॉक्टर हॉस्टल से दुर्ग रेल्वे स्टेशन छोडने गये थे।
स्टेशन के बाहर से आटो बुलाकर वापस सेक्टर 9 अस्पताल के लिए हॉस्टल आ रहे थे, तभी आटो चालक सीधा सेक्टर 9 अस्पताल न ले जाकर बटालियन के दाहिने तरफ स्टील कालोनी जाने के मार्ग की ओर मोड़ दिया और कब्रिस्तान के पास आटो चालक एवं आटो चालक के साथी ने मिलकर डॉक्टर के जेब में रखा मोबाइल एवं 350 रूपये आधार कार्ड एवं अस्पताल का दो एम्पलाई कार्ड, पर्स सहित लूट लिया।

डॉक्टर ने आटो चालक से हाथ छुडाकर लिफ्ट लेकर सेक्टर 9 अस्पताल पहुंच घटना के संबंध में डॉ. किरण दानिश को बताया। दूसरे दिन 23 अगस्त को स्मृति नगर चौकी पहुंचकर ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट पर से स्मृति नगर पुलिस के द्वारा आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ भादवि की धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट