दुर्ग

कोहका में जुआरियों को धर दबोचा, 44 हजार बरामद
22-Aug-2022 8:31 PM
कोहका में जुआरियों को धर दबोचा, 44 हजार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 अगस्त।
चौकी स्मृतिनगर व थाना सुपेला पुलिस द्वारा जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 7 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 43 हजार 780 रुपए जब्त किए गए हैं।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि  क्षेत्र में सामाजिक बुराई जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश और जुआ के खिलाफ भ्रमण के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपियों में इनायत अली, कुदरत उल्ला,  इन्तखाब अली अहमद, मोहम्मद शफीक उर्फ गुड्डू, अब्दुल रीजवान, मेहबूब खान मोहम्मद सभी निवासी कोहका के कब्जे से 52 पत्ती ताश तथा नकदी कुल जुमला रकम 43 हजार 780 रूपये जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
 


अन्य पोस्ट