दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अगस्त। ब्रम्हाकुमारी राजऋषि भवन केलाबाड़ी दुर्ग में जन्माष्टमी की पावन पर्व पर श्री कृष्ण की लीलाओं से चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया। इस झांकी का शुभारंभ अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक, रीटा बहन संचालिका ब्रम्हाकुमारीमारी दुर्ग व रुपाली बहन के द्वारा किया गया ।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहे किसी को स्पष्ट करते हुए ब्रम्हाकुमारी रुपाली बहन ने बताया शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण को देवकी का आठवां पुत्र बताया गया है जिनका जन्म मध्य रात्रि कारागृह के अंदर दिखाया गया है जिसका अर्थ परमात्मा समझाते हैं। कलयुग के अंत समय में जब सभी मनुष्य आत्माएं देह अभिमान के वशीभूत हो जाती है व देह रुपी कारागृह में अपने आपको बंधन में महसूस करती है। इस समय निराकार परमपिता परमात्मा शिव देह अभिमान से मुक्त कर सर्व आत्माओं को सर्वगुण संपन्न 16 कला संपूर्ण बनाते हैं कृष्ण जन्माष्टमी का यादगार है।
श्री कृष्ण सतयुग के प्रथम महाराज कुमार है जिनकी सतयुग में आठ गद्दी चलती है यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी का वास्तविक रहस्य है जो परमात्मा आकर अभी सुनाते है।