दुर्ग

2023 विस चुनाव में छत्तीसगढ़ में खिलाएंगे कमल-साव
20-Aug-2022 3:13 PM
2023 विस चुनाव में छत्तीसगढ़ में खिलाएंगे कमल-साव

प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष का प्रथम दुर्ग आगमन, स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अगस्त।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद अरूण साव गुरूवार को पहली बार दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा की जब से स्थापना हुई है, तब से हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी चुनौतियों का सामना करेगे। भाजपा एकजुट है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी एकजुटता व उत्साह के बदौलत राज्य की वादाखिलाफी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगे और प्रदेश में 2023 के विस चुनाव में कमल खिलाएंगे।
श्री साव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा गुटबाजी के कारण नहीं, बल्कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा लोकलुभाने वादे किए जाने कारण पराजित हुई, जिसका प्रमाण 2019 का लोकसभा चुनाव है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में 9 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव का यह परिणाम जनता का समर्थन भाजपा के साथ होने की पुष्टि करता हैं। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने जनता के साथ वादखिलाफी की है। कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं किए है। किसान, युवा, महिलाएं व्यापारी और अधिकारी.कमर्चारी राज्य सरकार की नीतियों से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ माफियाओं का गठ बन गया है। जनता राज्य की कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहती हूं, जिसके लिए जनता सडक़ की लड़ाई लडऩे तैयार है। छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के बदले जाने से जुड़े सवाल के जवाब में नवनियुक्ति प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि परिवर्तन प्रकृत्ति का नियम है। समय-समय पर जि मेदारी में परिवर्तन आवश्यक होता है और नए कार्य भी सौंपे जाते है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष पद के परिवर्तन को इसी रूप में देखा जाना चाहिए।

नवनियुक्ति प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरूण साव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने एक जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश भाजपाध्यक्ष पद की बड़ी जि मेदारी सौंपी हैं। में शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पार्टी को ऊंचाईयों में ले जाने के लिए कोई कसर नही छोडूूंगा और नेताओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश में कमल खिलाएंगे।  मीडिया से चर्चा उपरांत श्री साव कार्यकर्ताओं के संभागीय बैठक में शामिल हुए।

बैठक में छत्तीसगढ़.मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, पूर्व मु यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री पवनदेव साय, प्रदेश महामंत्री किरण देव, जिला प्रभारी पुरेन्द्र मिश्रा, सांसद विजय बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला  भाजपाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,   संतोष सोनी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी केएस चौहान, प्रीतपाल बेलचंदन, विनायक नातू, अजय तिवारी के अलावा बड़ी सं या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके पहले नवनियुक्ति प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरूण साव के प्रथम दुर्ग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मालवीय नगर चौक में जिला भाजपाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, हिन्दी भवन के पास जिला साहू समाज, पटेल चौक में जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू और जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में श्री साव का गाजे-बाजा व फुलमालाओं के साथ स्वागत किया।

नाराज पूर्व पार्षद विष्णु साहू बैठे धरना में
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरूण साव के प्रथम आगमन से जहां भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित रहे, वहीं कुछ कार्यकर्ता नाराज भी नजर आए। इन नाराज कार्यकर्ताओं में से एक बाबा रामदेव वार्ड गंजपारा के पूर्व पार्षद विष्णु साहू पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के मुद्दे को लेकर जिला भाजपा कार्यालय के सामने पार्टी का झंडा लेकर धरना पर बैठे रहे। श्री साहू को स्थानीय भाजपा नेताओं ने समझाने बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने।
पूर्व पार्षद विष्णु साहू का आरोप था कि जिला भाजपा में पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओ की उपेक्षा हो रही है, जिसकी वजह से जमीनी व समर्पित कार्यकर्ता भाजपा से किनारा कर रहे हैं। जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का संदेश प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं तक जाना चाहिए। इस उद्देश्य में धरना पर बैठा हूं। इस मुद्दे को में राष्ट्रीय शीर्ष नेताओं को भी अवगत कराऊंगा।
 


अन्य पोस्ट