दुर्ग
समाज सेवकों द्वारा स्कूल के बच्चों को गणवेश व कापी पुस्तक वितरण-
18-Aug-2022 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाईनगर, 18 अगस्त। बहुद्देशीय स्वयं सेवी संस्था कर्तव्य द्वारा भिलाई कैम्प-2 सर्कुलर मार्केट में संचालित बाल मंदिर में बच्चों को शालेय गणवेश, कॉपी पुस्तक आदि प्रदान करने का कार्यक्रम श्री राम जन्मोत्सव समिति की युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पांडे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ. भाजपा नेता मुन्ना आर्य द्वारा बाल मंदिर के बच्चों को गणवेश प्रदान किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे